{"_id":"5a7b25ed4f1c1b93268b8dac","slug":"111518020077-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को बीमार कर रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को बीमार कर रहा मौसम
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक विशेषज्ञों से ले सकेंगे सलाह
- फोटो : self
एटा। बदलते मौसम में लोग बीमार हो रहे हैं। लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार ने जकड़ लिया है। इसके चलते अस्पतालों में यहां कतारें लग रही हैं।
बसंत पंचमी के बाद से मौसम में आया बदलाव लोगों के लिए आफत बन रहा है। कभी आसमान में तेज धूप होती है, तो कभी ठंडी हवाओं के साथ बादल छा जाते हैं। लोगों ने धूप निकलते ही गर्म कपड़े उतार दिए हैं, जिससे बीमार हो रहे हैं।
आलम यह है कि सेहत की लापरवाही लोगों के लिए सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों का सबब बन रही हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की कतार लगती नजर आई। इस दौरान सबसे ज्यादा शिकायत सर्दी, जुकाम और बुखार की रही। डाक्टरों ने मरीजों को इलाज के दौरान सेहत में लापरवाही नहीं करने की सलाह दी। डाक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि बदलते मौसम में सेहत से लापरवाही भारी पड़ सकती है। मौसम में आए बदलाव से बचकर रहें।
ये बरतें सावधानियां
बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं।
खांसी-जुकाम या बुखार होने पर स्वयं कोई शिरप या दवाई न दें। बीमार होते ही तुरंत डाक्टर के पास ले जाएं।
मौसम में इन दिनों फॉग व स्मॉक दोनों की मात्रा अधिक है। ऐसे में अल सुबह ज्यादा बाहर न निकलें।
स्मॉक की मात्रा अधिक होने पर मुंह पर रुमाल बांधकर रखें।
मौसम में सुबह-शाम निकलते समय हल्के कपड़े न पहनें।
सोते समय रात में एसी न चलाएं। ठंडी हवा से बचाव करें।
जूस, कोल्डड्रिंक, अत्यधिक ठंडा पानी, आइसक्रीम आदि से बचें।
संभव हो तो गुनगुना पानी पिएं।
सुपाच्य एवं हल्का भोजन, हरी सब्जियों का सेवन करें।