फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर की 141 मस्जिदों को वितरित किए अनुमति पत्र

शहर की 141 मस्जिदों को वितरित किए अनुमति पत्र

Thu, 25 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
शहर की 141 मस्जिदों को वितरित किए अनुमति पत्र
फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र की 141 मस्जिदों के अनुमति पत्रों का वितरण सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में समारोह में किया गया। नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव ने मस्जिद के इमाम एवं मुतवल्ली को दिए। शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने कहा कि इस्लाम धर्म अमन पसंद एवं कानून का पालन करने वाला है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) का प्रयोग नहीं करने के आदेश दिए थे। इसके बाद शहर की प्रमुख मस्जिदों ने सामूहिक रूप से आवेदन किया था। गुरुवार को शहर मुफ्ती एवं सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल अलीम ईसा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने शहर भर से आए इमाम एवं मुतबल्ली को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लाम एक अमन पसंद धर्म है।
विज्ञापन


हमे शांति का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव ने कहा उच्च न्यायालय के आदेश के संबंध में शहर के मुस्लिम समाज की ओर से किया गया प्रयास सराहनीय है। कानून किसी को हाथ में नहीं लेना चाहिए। आदम मुस्तफा ने कहा कि इस्लाम धर्म के लोगों ने पहले आवेदन किए थे। बिना किसी परेशानी के अनुमति पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम मुस्तफा याकूबी ने डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी डा.मनोज कुमार, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। इमाम से कहा वे अजान का अनुवाद लोगों तक खुद पहुंचाएं ताकि लोग अजान का महत्व समझें। संचालन आदम मुस्तफा ने किया। मुफ्ती तनवीर अहमद, मुफ्ती अकरम मुस्तफा, डा.आफताब अहमद,पप्पू खां, अयाज अहमद, मोहम्मद वसीम, असलम भोला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed