{"_id":"5a6a1dd34f1c1b4e588b4cb8","slug":"111516903891-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट एवं कॉस्मेटिक शोरूम में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिफ्ट एवं कॉस्मेटिक शोरूम में आग, लाखों का नुकसान
Updated Sat, 27 Jan 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित सिद्धि विनायक कॉम्पलेक्स (दीक्षित मार्केट) में गुरुवार को तड़के गिफ्ट और कॉस्मेटिक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। शोरूम के स्वामी को आग लगने की सूचना सुबह हो सकी। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाग आग पर काबू पाया। शोरूम स्वामी को 25 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
सरस्वती नगर गली नंबर एक निवासी दिनेश शर्मा का जलेसर रोड फिरोजाबाद क्लब के बराबर में स्थित सिद्धि विनायक कॉम्पलेक्स ( दीक्षित मार्केट) में मैं सनसाइन डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम से गिफ्ट एवं कॉस्मेटिक्स सामान का शोरूम है। गुरुवार तड़के शोरूम में आग लग गई। सूचना मिलते ही शोरूम संचालक बदहवास हाल में शोरूम पर पहुंचा देखा तो काफी लपटें निकल रही थीं। फायर ब्रिगेड के प्रभारी लाखन सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
आग की लपटें काफी तेज होने के कारण दूसरी गाड़ी को बुला लिया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग आस-पास की दुकानों मे नहीं फैली। शोरूम संचालक दिनेश शर्मा ने बताया कि करीब 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। संचालक ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी ने कहा जलेसर रोड पर स्थित दुकान में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझा दिया था। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
पड़ोस की दुकानों को खुलवाकर सुबह ही चेक कराया था। लेकिन वहां कोई हानि नहीं हुई है। कोई हादसा न हो जाए इस लिहाज से शोरूम की छत पर चेकिंग कराई थी। लेकिन छत भी सुरक्षित थी।
गिफ्ट गैलरी के शोरूम में आग इतनी भयंकर थी कि आस-पास का मार्केट तक काला पड़ गया था। आग की घटना के बाद उसे देखने के लिए पूरी दिन भीड़,लगी रही। हर कोई इस घटना से प्रभावित हुए शोरूम संचालक को ढांढस बंधा रहा था।