{"_id":"5a510f784f1c1b32198b546d","slug":"111515261816-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर दो चकबंदी अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर दो चकबंदी अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भूमि विवाद, जबरन कब्जों के मामले प्राथमिकता पर निपटाए जाएं। आपसी सुलह समझौते के आधार पर भूमि विवादों का निपटारा किया जाए। गांव में की गई कार्रवाई का विवरण जीडी में दर्ज हो। साथ ही जहां चकबंदी प्रक्रिया संचालित है, उन थानों पर चकबंदी अधिकारी, चकबंदी लेखपाल थाना समाधान दिवस पर मौजूद रहें। यह निर्देश डीएम प्रदीप कुमार समाधान दिवस में दिए।
थाना समाधान दिवस पर थाना करहल, बरनाहल में समस्यायें सुनने से पूर्व अनुपस्थित चकबंदी अधिकारी करहल कमलेश कुमार, चकबंदी अधिकारी बरनाहल राजीव शर्मा से स्पष्टीकरण मंागा है। थाना बरनाहल में दो शिकायतें दिसंबर 16 से लंबित हैं। कानूनगो और लेखपाल से कहा शिकायतों का आज ही निराकरण करें। अगर निराकरण नहीं हुआ तो निलंबन होगा।
नगला बरी के धीरेंद्र कुमार ने सफाईकर्मी नहीं आने की शिकायत की। खंड विकास अधिकारियों से कहा सफाई कर्मी का वेतन तभी आहरित किया जाए जब ग्राम प्रधान पूरे माह गांव में सफाई करने का प्रमाण पत्र दें। ग्राम कठोली के ग्रामीणों की विद्यालय की भूमि की पैमाइश की मांग पर तहसीलदार से अतिक्रमण हटवाकर सरकारी भूमि का चिन्हांकन करने को कहा।
विज्ञापन
बरनाहल निवासी श्रीपाल ने गैस सिलेंडर से हुए अग्निकांड का मुआवजा दिलाने, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल बरनाहल के प्रबंधक द्वारा विद्यालय भूमि की पत्रावली गायब होने, निटावली निवासी राकेश ने अवैध कब्जा हटवाने, मीरा देवी ने पैमाइश कराने, नगला खड़क निवासी सत्येंद्र कुमार ने चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मंाग की। एसडीएम करहल महेश प्रकाश, सीओ करहल गिरीश कुमार सिंह, तहसीलदार करहल अशोक कुमार, बीडीओ बरनाहल उज्जवल कुमार आदि मौजूद थे।