फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी सहित दो की मौत

सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी सहित दो की मौत

Wed, 20 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी सहित दो की मौत
मौत - फोटो : demo
कासगंज/एटा। कासगंज अलीगढ़ मार्ग पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। एटा में बाइक की भिड़ंत में एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क हादसे में तीन अन्य घायल को भी भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जगदीश (60) निवासी रेखपुर कासगंज से अपने गांव जा रहे थे। वहीं विपिन कुमार निवासी मोहनपुरा अपने गांव जा रहे थे। दोनों की बाइक पिवारी के निकट टकरा गईं। इस हादसे में जगदीश की मौत हो गई। जबकि विपिन गंभीर घायल हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। जगदीश की मौत की सूचना परिवारीजनों को दी गई। अन्य सड़क हादसों में नीतू देवी, अनीता देवी निवासी नरौली एवं कुल्दीप पुत्र सुरेश निवासी पबसरा घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा में कासगंज के रेखपुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी जगदीश (55) बाइक से सिकन्द्राराऊ से घर लौट रहा था। उसकी बाइक गांव महमूदपुर नगरिया के पास पहुंची ही थी। उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे फौजी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना को देख मौके पर पहुंचे राहगीर फौजी को उपचार के लिए लेकर जा रहे थे।


उसी समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ विपिन निवासी निधौली खुर्द ने शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस चालक के खिलाफ ट्रैक्टर में टक्कर मारकर पिता रमेशचन्द्र की मौत होने पर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed