{"_id":"5a3a9bd64f1c1bd1408be0cf","slug":"111513790422-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के कारण टूंटेंगे 220 मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के कारण टूंटेंगे 220 मकान
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
highway
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एटा जिला मुख्यालय से कासगंज जिला मुख्यालय तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य पेड़ों को काटने का क्लीयरेंस मिलने के बाद से ही तेजी पकड़ने लगा है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने सर्कुलर रोड पर अवर अभियंताओं और पीडब्लूडी कर्मियों की टीमें बनाकर सर्कुलर रोड तोड़े जाने वाले अतिक्रमण को चिह्नित करने का काम तेजी से शुरू कर दिया। वहीं निर्माणदायी कंपनी ने बांकनेर के पास ड्रेन बनाने के लिए खोदाई शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएम गुरुवार को बैठक करेंगे।
एटा जिला मुख्यालय से कासगंज जिला मुख्यालय तक 40.80 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क योजना का कार्य सड़क किनारों के पेड़ों को काटने के लिए क्लीयरेंस न मिलने के कारण अटका पड़ा था। अब यह क्लीयरेंस प्रशासन को मिल चुका है। नगर के सर्कुलर रोड पर कई टीमें भवनों के अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए निकलीं। नगर के आबादी के हिस्से में सड़क के बीच बिंदु से नापतोल करते हुए निशान लगाए।
कई दुकानदारों की दुकानें तो आधी आधी अतिक्रमण में आने की आशंका है तो कई भवनों में केवल दीवारें ही रह जाएंगी। लोक निर्माण विभाग ने अब तक 220 भवन अतिक्रमण के दायरे में चिह्नित किए हैं। अतिक्रमण के दायरे में आने वाले भवनों का अंतिम ब्यौरा तैयार नहीं हो पाया है। अभी तक 155 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। आबादी के बाहरी इलाके में नदरई की ओर जाने वाले मार्ग बांकनेर के निकट नाले की खुदाई का काम निर्माणदायी कंपनी ने शुरू कर दिया है।