{"_id":"5a2d79514f1c1bce408bc334","slug":"111512929617-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण का बदला फार्मूला, अब ऐसे ली जाएगी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण का बदला फार्मूला, अब ऐसे ली जाएगी शपथ
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। निकायों के अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों का तहसील मुख्यालय पर शपथ ग्रहण कराने का फार्मूला फेल हो गया। अधिकतर निर्वाचित चेयरमैन इस बात पर राजी नहीं हुए। चेयरमैन ने इस पर अपनी आपत्ति जताई। इसके बाद इस फार्मूले में बदलाव कर दिया गया। अब अपनी अपनी निकायों में ही शपथ ग्रहण आयोजित होगा।
निकायों के अध्यक्ष व सभासदों के शपथ के लिए तहसील के आधार पर निकायों को विभाजित कर एक साथ तहसील मुख्यालय पर शपथ ग्रहण कराने का निर्णय लिया गया। जब इस बात की जानकारी निर्वाचित अध्यक्षों को हुई तो उन्होंने असहमति जताई।
उन्होंने अपनी निकाय में ही शपथ ग्रहण करने की बात अधिकारियों के समक्ष रखी। इसके बाद प्रशासन ने तहसील मुख्यालय पर शपथ ग्रहण कराने के निर्णय को बदल दिया। इसके साथ ही निकाय के अधिशासी अधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में शपथ के लिए स्थल का चयन कर तैयारियां शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
कासगंज के एसडीएम देवेद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तहसील मुख्यालय पर एक साथ शपथ ग्रहण नहीं कराई जाएगी। तहसील की तीनों निकाय के लिए संबंधित ईओ को शपथ ग्रहण के लिए स्थल चयन कर व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए है। पटियाली के एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटियाली व भरगैन में अपर जिलाधिकारी तथा गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, मोहनपुर में वे स्वयं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न कराएंगे।
संबंधित ईओ को तैयारियां करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सहावर तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि अब तहसील मुख्यालय पर शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का बदलाव कर दिया गया है। सहावर तथा अमांपुर में अलग अलग शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होंगे।