{"_id":"5a2442664f1c1ba7678bf6ba","slug":"111512325734-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीबीसी में श्वान घुसने से 60 गावों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीबीसी में श्वान घुसने से 60 गावों की बती गुल
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मुस्तफाबाद फीडर पर रविवार शाम को आवारा श्वान किसी तरह मशीन के अंदर घुस गया। इसके चलते वीसीबी में फाल्ट होने से दो फीडरों से जुड़े करीब 60 गांवों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट होने से पूरी रात ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।
मुस्तफाबाद विद्युत उपकेंद्र पर मुस्फाबाद और कौरारा दो फीडर हैं। इन फीडर से करीब 60 गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। इस बाद भी विद्युत उपकेंद्र पर उपकरणों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। उपकेेंद्र के आसपास न तो बाउंड्रीवॉल है और वर्षों पुराने जरजर गेट लगे हैं। ऐसी स्थिति में उपकेंद्र के अंदर आवारा जानवर घुस रहे हैं।
रविवार की करीब 5.30 बजे एक स्वान उपकेंद्र में प्रवेश करने के बाद किसी तरह वीसीबी मशीन में घुसने से फाल्ट हो गया। तेज धमाके के बाद दोनों फीडराें की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर मौजूद जेई कयामुद्दीन खान ने फाल्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी सूचना उच्च अफसरों को दी गई, लेकिन देर शाम तक कोई कर्मचारी फाल्ट सही करने नहीं पहुंचा। इसके चलते क्षेत्र 60 गावों में रात भर अंधेरा पसरा रहा।