{"_id":"5a1da8094f1c1b95188b6d3f","slug":"111511893001-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ट्रक से झांक रहे युवक का सिर धड़ से अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते ट्रक से झांक रहे युवक का सिर धड़ से अलग
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शादी समारोह में बहन के साथ ट्रक में बैठ कर जा रहे दिल्ली के करन बिहार निवासी युवक की दूसरे ट्रक की रगड़ से गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसे की जानकारी होते ही उसकी बहन की चीखपुकार सुन चालक ने ट्रक रोक लिया। भाई के शव पर बहन का करुण क्रंदन से हाईवे पर जाम लग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शन पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दिल्ली के थाना नागलोई क्षेत्र अंतर्गत करन बिहार निवासी राम रहीश (35) पुत्र बालकराम अपनी बहन फिरोजाबाद गल्ला मंडही निवासी मनीषा पत्नी मनोज कुमार के घर आया हुआ था। मंगलवार सायं को वह बहन मनीषा के साथ एक ट्रक में बैठकर इटावा शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था।
पार करके इटावा की तरफ जा रहा था, तभी रामरहीश ने ट्रक की खिड़की से अपना सिर
बाहर निकाला ही था कि पीछे तेज गति से आ रहे ट्रक ने साइड मारते हुए आगे निकल गया।
पीछे आ रहा ट्रक की चपेट में आने से रामरहीश का सिर धड़ से अलग हो गया और शव ट्रक से उछल कर खिड़की के सहारे सड़क पर आ गिरा। हादसे के बाद चालक ने ट्रक को रोक लिया, जबकि दूसरा चालक ट्रक को तेजी से भगा कर ले गया। हादसे के बाद मनीषा के करुण क्रंदन से हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर मनीषा के परिवारीजन मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होते ही मनीषा की ससुराल और उसके मायके में कोहराम मच गया। रामरहीश के परिवारीजन मौत की खबर के बाद दिल्ली से फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गये हैं। उधर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में देर रात तक कोई तहरीर थाने में नहीं आई है।