{"_id":"5a1c56a24f1c1b8d698be365","slug":"111511806626-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईएमआईएम-भाजपा की नीति, फूट डालो राज करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईएमआईएम-भाजपा की नीति, फूट डालो राज करो
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने सोमवार को कांग्रेस मेयर पद की प्रत्याशी शाहजहां परवीन के समर्थन में जनसभा की। कहा कि भाजपा से यदि कोई लड़ रहा है तो वह कांग्रेस ही है। एआईएमआईएम और भाजपा की एक चाल है फूट डालो एवं राज करो।
क्योंकि गुजरात की हार एवं जीत का फैसला आपके हाथ में है। यदि भाजपा यूपी के निकाय चुनाव में जीती तो फिर यहां का असर गुजरात में दिखेगा। भाजपा शासन में व्यवस्था काफी गड़बड़ाई हुई है। इस चुनाव में आंख बंद करके कोई फैसला नहीं लें। तीन वर्ष पूर्व जो फैसला लिया था उसे अभी तक भोग रहे है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहते हैं कौन सा मॉडल बात विकास की करते हैं पर करते विनाश हैं। राशिद अल्वी ने कहा कि गुजरात में क्या हुआ था मैने करीब से देखा था। उन्होंने कहा कि लड़ाई सीधे राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता अतुल चतुर्वेदी ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से विकास की नई शुरूआत होगी। मोहम्मद वसीम उद्दीन अंसारी ने कहा कि यह लड़ाई अपने हक की है। कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता संदीप तिवारी, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष भरतेश जैन, पीसीसी सदस्य नसीर अहमद, जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, प्रकाश निधि गर्ग, शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, हाजी साजिद बेग, जावेद उमर, वकार अहमद, कुसुम सिंह, मनोज भटेल मौजूद थे।