{"_id":"59c403464f1c1bb5688b5d35","slug":"111506018118-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए लैब भेजे गए स्कूल के बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए लैब भेजे गए स्कूल के बैग
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
school bag
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलने वाले बैगों का भौतिक सत्यापन प्रयोगशाला से कराया जाएगा। इसके लिए सभी विकास खंडों से बैगों का जनपदीय टीम ने सत्यापन कर नमूना प्रयोगशाला को भेज दिया है।
शासन ने परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को ड्रेस, पाठ्य पुस्तकों के बाद अब बैग मुहैया करने का निर्णय लिया है। जनपद में बैग आपूर्ति का कार्य लखनऊ की संस्था सुमाया को सौंपा गया है। सुमाया ने जनपद में 1,28,722 बैग उपलब्ध करा दिए हैं। बैग मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक विकास खंड से बैगों के नमूूने लिए गए हैं।
वरिष्ठ कोषाधिकारी, बीएसए व संबंधित विकास खंड के खंड शिक्षाधिकारी की अनुपस्थित में तीन-तीन बैगों के तीन-तीन सेट तैयार किए गए। जिनमें से एक सेट खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर दूसरा बीएसए कार्यालय पर सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
जबकि एक सेट शासन के निर्देश पर प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजा गया है। बैग जांच के लिए किस प्रयोगशाला को भेजे गए हैं, इसे गोपनीय रखा गया है। ताकि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो सके।
जनपद में 1653 प्राइमरी तथा 533 जूनियर परिषदीय स्कूलों के साथ कुल 2186 विद्यालयों के 128722 छात्र-छात्राओं को बैगों का वितरण किया जाना है। शसन के निर्देश पर कार्यदाई संस्था ने बैग जनपद में उपलब्ध करा दिए हैं। बैग तीन साइज के हैं।
कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को छोटा, कक्षा चार व पांच के बच्चों को मध्यम तथा कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को बड़ा बैग उपलब्ध कराया जाएगा। इन बैगों को प्रत्येक बीआरसी केंद्र पर सुरक्षित रखाया गया है।
बीएसए वीपी सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर बैगों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्कूलों में बैगों का वितरण करा दिया जाएगा।