{"_id":"597e28874f1c1b25508b4687","slug":"111501440135-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका मेल का इंजन फेल, आधा दर्जन ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका मेल का इंजन फेल, आधा दर्जन ट्रेनें लेट
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
train accdient
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। दिल्ली रेलखंड पर खुर्जा के पास कालका मेल का इंजन में फेल हो गया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन में मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान महानंदा एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
कालका से चलकर हावड़ा जाने वाली कालका मेल रविवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब खुर्जा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तभी तकनीकी खराबी के चलते इंजन ने काम करना बंद कर दिया। रेल चालक ने इंजन में आयी खराबी को दूर करने का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। तब उसने टूंडला नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया।
नियंत्रण कक्ष ने तत्काल पीछे आ रहीं ट्रेनों को रुकवाते हुए ट्रेन में दूसरा इंजन लगाने के निर्देश दिए। नियंत्रण कक्ष के निर्देेश पर सुबह 10.30 बजे करीब एक मालगाड़ी का इंजन कालका मेल में लगाया गया। इसके बाद ही कालका मेल को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस इसके चलते पीछे आ रहीं महानंदा एक्सप्रेस, जोगबनी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।