फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पांच दिन पहले से दोनों पक्षों में था लेन देन का विवाद

पांच दिन पहले से दोनों पक्षों में था लेन देन का विवाद

Thu, 27 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन पहले से दोनों पक्षों में था लेन देन का विवाद
पांच दिन पहले से दोनों पक्षों में था लेन देन का विवाद - फोटो : अमर उजाला
पटियाली(कासगंज)।
विज्ञापन

कस्बे में हत्या और प्रतिशोध में की गई हत्या के शिकार हुए लोग अलग अलग पक्षों के हैं। इन दोनों ही पक्षों के बीच प्रतिशोध की ज्वाला लगातार धधक रही है। दोनों ही पक्षों के बीच 5 दिन पहले से ही लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था।
बार बार कहासुनी के बाद समझौता के प्रयास भी किए गए,लेकिन कोई भी पक्ष समझौते में झुकने को तैयार नहीं हुआ। जिसका परिणाम हत्या के रूप में सामने आया।
रवि की हत्या के बाद कुछ ही देर में प्रतिशोध में देवराज की हत्या कर दी गई। इस दुस्साहस के साथ रवि की हत्या की गई, उसी दुस्साहस के साथ देवराज के यहां धावा बोलकर हत्या की गई। दोनों पक्षों में घटनाओं के बाद दोनों पक्षों ज्यादातर लोग फरार हैं, लेकिन उनके बीच प्रतिशोध की ज्वाला अभी भी धधक रही है। पटियाली में इससे पहले ऐसे घटनाक्रम की कोई वारदात नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को कस्बे में सुरक्षा मजबूत बनानी चाहिए जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। कोई भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा तो उससे शक्ति से निपटा जाएगा। पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए है। कोतवाली पुलिस को भी विशेष सतर्कता के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रहीं दबिशें
पटियाली। कस्बे में दोनों पक्षों के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गईं है। ये पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। देर सायं तक दोनों पक्षों से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed