फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था पर 60.41 लाख स्टांप चोरी का आरोप

जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था पर 60.41 लाख स्टांप चोरी का आरोप

Wed, 26 Jul 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था पर 60.41 लाख स्टांप चोरी का आरोप
स्टांप ड्यूटी - फोटो : demo
मथुरा। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के पंकज बाबा की जमीन की खरीद में 60.41 लाख रुपये की स्टांप चोरी सामने आई है। मामला 11.84 करोड़ की जमीन खरीद का है।
विज्ञापन



विनोद कुमार निवासी दल वैशालीघाट भरथना इटावा की शिकायत पर एडीएम वित्त रवींद्र कुमार की जांच में सामने आया कि ललिता देवी प्रताप नगर निवासी से पंकज कुमार शिष्य स्वामी तुलसीदास निवासी जयगुरुदेव आश्रम ने जमीन खरीदी। 3.332 हेक्टेयर क्षेत्रफल के बैनामे में इसे कृषि भूमि दर्शाया गया, जबकि यह जमीन आवासीय क्षेत्र में स्थित है। इसमें पहले से ही बाउंड्रीवाल भी स्थित है।
विज्ञापन




इस जमीन के बैनामे में 7200 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से 23 लाख रुपये स्टांप अदा किया गया, जबकि आवासीय क्षेत्र के मुताबिक इस जमीन पर 83 लाख रुपये का स्टांप लगना चाहिए था। इस तरह 60.41 लाख रुपये की स्टांप चोरी सामने आई। स्टाम्प चोरी में इस राशि आरोपित करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है। उधर, इसके अलावा भी एडीएम की जांच में डीगगेट मौजा मथुरा बांगर में 49.33 वर्गमीटर के प्लांट की बिक्री में भी 46250 रुपए की स्टाम्प चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed