{"_id":"597636e64f1c1ba4738b49ce","slug":"111500919526-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित गैस कैंटर सड़क के नीचे उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित गैस कैंटर सड़क के नीचे उतरा
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पलटा गैस कैंटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा समान (मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र में किशनी मार्ग पर सोमवार सुबह अनियंत्रित गैस टैंकर सड़क के नीचे उतर गया। जिससे वहां रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से निकल भागे। हालांकि इस दौरान टैंकर पलटने से बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला।
भारत पेट्रोलियम का गैस टैंकर मोहम्मदाबाद स्थित गैस प्लाट से गैस लेकर आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही कटरा समान में किशनी रोड पहुंचा तभी मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद बेकाबू टैंकर सड़क के नीचे उतर गया। सड़क किनारे मकान बनाकर रह रहे लोगों ने जैसे ही यह नजारा देखा तो घरों से निकल कर भागने लगे। हालांकि इस दौरान टैंकर पलटने से बच गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से टैंकर को बाहर निकाला। टैंकर निकाले जाने तक स्थानीय लोग दहशत में रहे।