{"_id":"5963bf304f1c1b62088b470c","slug":"111499709232-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय में उमड़ी भीड़, हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय में उमड़ी भीड़, हुई नोकझोंक
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले एआरटीओ ऑफिस में खासी भीड़ रही। एक काउंटर खुलने के कारण लोगों की लंबी लाइन लग गई। इस बीच कई लोगों के लाइन में बीच में लग जाने पर अन्य लोगों ने विरोध किया। इस पर नोकझोंक भी होती रही।
सुबह दस बजे से पहले ही लोगाें ने लाइन लगाना शुरू कर दिया। समय के साथ यह लाइन लंबी होती गई। एक काउंटर ही खुलने के कारण लोगों को घंटों लाइन खड़े रहना पड़ा। कई लोग तो भीड़ देखकर वापस लौट गए। लाइसेंस बनवाने आए नवीन ने बताया कि लाइन में लगे हुए काफी समय हो गया, लेकिन नंबर आता न देख वह लौट गए। विवेेक का कहना था कि भीड़ को देखते हुए विभाग को कम से कम दो काउंटर खोलने चाहिए थे।
--
एआरटीओ राजेश कर्दव का कहना है कि विभाग के पास कर्मचारियों की कमी हैं, इसलिए एक काउंटर खोला जा रहा है। मैने दो दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। व्यवस्थाओं को ठीक करने में थोड़ा समय तो लगेगा।
विज्ञापन
बैंकों में भी लगी रही लाइनें
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेनदेन करने में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक के सुरक्षा कर्मियों को लाइन लगवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 9:30 बजे से ही बैंकों के बाहर ग्राहक जमा होने लगे। 10 बजे बैंकों के गेट खुले वैसे ही ग्राहक संबंधित काउंटरों पर लाइन में लग गए। पहले लेनदेन करने के लिए लोगों में धक्कामुक्की भी हुई।
पेंशनधारक सुभाष चंद्र, अनोखेलाल, वेदप्रकाश, आनंद प्रकाश का कहना था कि दो दिन बाद बैंक खुलने से काउंटरों पर भीड़ के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। कई एटीएम में कैश नहीं होने से भी बैंकों में लंबी लाइनेें लगी रहीं।