फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राजेश्वर मंदिर में गूंजे ‘बम भोले’ का जयघोष

राजेश्वर मंदिर में गूंजे ‘बम भोले’ का जयघोष

Mon, 10 Jul 2017 12:05 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
राजेश्वर मंदिर में गूंजे ‘बम भोले’ का जयघोष
shiva
आगरा। महादेव के प्रिय सावन माह के पहले सोमवार को शहर के अति प्राचीन मंदिर राजेश्वर महादेव में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। रविवार शाम को मेले का उद्घाटन विख्यात चिकित्सक डा. आरसी मिश्रा ने किया। उन्होंने भगवान शिव का पूजन किया फिर फीता काटा। आमंत्रण के लिए यात्रा को भी रवाना किया।
विज्ञापन


आमंत्रण शोभायात्रा ढोल, नगाड़ों और बैंडबाजों के साथ राजपुर चुंगी के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई राजेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इसके साथ भोले बाबा शृंगार किया जाएगा और महाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। भक्त, बेल पत्र, धतूरा, अक्षत, दही, दूध, शहद, तिल, गंगाजल आदि से अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर में फूल बंगला और शृंगार दर्शन होंगे। सोमवार देर रात महाआरती के बाद मंदिर के कपाट बंद होंगे। इस अवसर पर डीके वशिष्ठ, केके वशिष्ठ, सत्य प्रकाश प्रधान, हरिओम उपाध्याय, इंद्रजीत सैतिया, देवेंद्र कटारा, विमल तिवारी, पप्पू ठाकुर, सोनू पंडित, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भंडारों का आयोजन
मेले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को डीएफमडी से गुजारा जाएगा। श्रद्धालु लाइन में रहें इसके लिए बेरीकेडिंग की गई है। मंदिर के आसपास झूले, खान पान के स्टाल, प्रसाद और खिलौनों की दुकानें लगी हैं।

यहां भी रहेगी जबरदस्त भीड़
श्रावण मास के पहले सोमवार को राजेश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगेगा तो शहर के मनकामेश्वर महादेव, रावली महादेव, कैलाश महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, बल्केश्वर महादेव मंदिर में जबरदस्त भीड़ रहेगी। शहर के अन्य मंदिरों में भी विशेष आयोजन होंगे। अगला मेला बल्केश्वर महादेव का होगा। इसमें पूरे शहर के परिक्रमा होगी।


50 साल बाद सावन में बन रहा अद्भुत योग
50 साल बाद सावन का सोमवार से शुभारंभ और समापन का अद्भुत योग बन रहा है। हर सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन का विशेष पुण्य लाभ प्राप्त मिलेगा। ज्योतिषाचार्य शिव शरण पारासर ने बताया कि इस बार खास योग बनने से इस महीने में सोमवार को उपवास रखने से शिव की विशेष कृपा मिलेगी। वैधृति योग के साथ सावन प्रारंभ हो रहा है और आयुष्मान योग के साथ इस मास की समाप्ति होगी। सोमवार, सावन मास, वैधृति योग व आयुष्मान योग सभी के स्वामी स्वयं शिव ही हैं, इसलिए इस बार का सावन खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed