{"_id":"59593ccc4f1c1b8c1a8b4adc","slug":"111499020492-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की निगरानी में होंगे मुड़िया मेला कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की निगरानी में होंगे मुड़िया मेला कांवड़ यात्रा
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। इस बार मुड़िया मेला और कांवड़ यात्रा का आयोजन सीधे शासन की निगरानी में होगा। पहली बार कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा सभी जिलों के प्रभारी मंत्री करेंगे। सूबे के सीनियर अधिकारियों की टीम कांवड़ रूट का निरीक्षण करेगी। मिश्रित आबादी और विवादित क्षेत्रों में खास सावधानी बरती जाएगी।
गोवर्धन में 4 जुलाई से शुरू होने मुड़िया पूर्णिमा मेला में परिक्रमार्थियों की संख्या 50 लाख से अधिक होगी है। मथुरा प्रशासन शासन को यह रिपोर्ट भेजने के साथ ही 50 लाख परिक्रमार्थियों के हिसाब से तैयारियां कर रहा है। मेला की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों से सीधे अपडेट ले रहे हैं।
डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने गोवर्धन में डेरा डाल रखा है। कमिश्नर के मोहन राव और आईजी अशोक मुथा जैन भी डेरा डाले रहेंगे। 3 जुलाई को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। परिक्रमा मार्ग को भी देखेंगे। वहीं दस जुलाई से सावन शुरू होने जा रहा है। शासन कांवड़ मेले को लेकर भी गंभीर है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मुड़िया मेला और कांवड़ यात्रा दोनों बड़े आयोजनों को लेकर सरकार गंभीर है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को अलर्ट कर दिया गया है। सरकार कांवड़ के हर रूट का निरीक्षण कराएगी। सभी जिलों के प्रभारी मंत्री इसकी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
यह होंगे खास इंतजाम
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हर दिन का अपडेट शासन को देंगे
मुड़िया मेले के लिए एक्सप्रेस-वे से लेकर हाईवे तक पर हेल्क डेस्क खुलेगी
भोले भक्तों की सुरक्षा को कांवड़ियों के भेष में रहेगी पुलिस
शिव भक्तों की भीड़ बढ़ने पर डायवर्ट होगा ट्रैफिक
मुड़िया मेले में गोवर्धन रोड पर वन-वे ट्रैफिक हो जाएगा
एसटीएफ के दस्ते भी तैनात कर दिए गए हैं
मुड़िया मेले में 12 मोबाइल टायलेट यूनिट की व्यवस्था की गई
मुड़िया मेले में दौड़ती रहेंगी 16 मोबाइल चिकित्सा बाइक
कांवड़ियों की सेहत को हर जिले में दौड़ेंगे मोबाइल अस्पताल