फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   111 colleges will not get grant

डा. भीमराव अंबेडकर विवि के 111 कालेजों को ग्रांट नहीं

Wed, 08 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
111 colleges will not get grant
अंबेडकर ‌व‌िव‌ि - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ 111 निजी कालेजों को नहीं मिल सकेगा।  डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के इन कालेजों ने ऑल इंडिया हायर एजूकेशन सर्वे के तहत डाटा उपलब्ध नहीं कराया है। 2014-15 सत्र के 652 कालेजों में से 541 ने ही डाटा जमा कराया।
विज्ञापन

मंत्रालय ने राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रूसा) शुरू किया है। इसमें देशभर के डिग्री कालेजों से कोर्स, छात्र, शिक्षक, रिजल्ट, कालेज में कमरों की संख्या, लैब, मैदान, आय-व्यय जैसी तमाम जानकारी थीं। ऑनलाइन इसका विवरण दर्ज कराना था। शैक्षणिक गुणवत्ता के मानकों को पूरा करने वाले कालेजों को 5-20 लाख रुपये तक की ग्रांट दी जाती। इसमें बेटियों के लिए रोजगारपरक शिक्षा, शौचालय, पुस्तकालय, लैब समेत कई योजनाओं के लिए मंत्रालय बजट मुहैया कराता। इसमें 111 कालेजों ने जानकारी नहीं दी। अधिकांश कालेज एटा, मैनपुरी और फीरोजाबाद के हैं। आगरा में नोडल प्रभारी डा. मनोज उपाध्याय ने बताया कि ये कालेज न सिर्फ ग्रांट से वंचित रहेंगे बल्कि केंद्र सरकार की उच्च शिक्षा से जुड़ी कई योजनाओं का लाभ भी नहीं उठा पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed