फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   111 case filed in one day for lockdown violation in agra

Lockdown: कानून तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 111 मुकदमे, 42 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 12:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Apr 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
111 case filed in one day for lockdown violation in agra
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती कर दी है। रविवार को 12 घंटे में एक साथ 111 मुकदमे लिखे गए। इनमें 283 आरोपी हैं। 42 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोई राशन के बहाने निकल रहा है तो कोई दवा का पर्चा हाथ में लेकर। दुकान और ठेल वाले भी बाज नहीं आ रहे हैं। बिना अनुमति के बिक्री की जा रही है। 
विज्ञापन


ऐसे लोगों पर पुलिस ने रविवार को मुकदमे दर्ज किए। रात 12 बजे तक 111 मुकदमे दर्ज किए गए। 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल 283 लोग नामजद किए गए हैं। अन्य के खिलाफ नोटिस तामील कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है स्थिति

थाना मुकदमे आरोपी गिरफ्तारी
शाहगंज 10 15       15
लोहामंडी 2 12       0
ताजगंज 13 75 0
सदर 6 25 0
रकाबगंज 8 20 0
हरीपर्वत 5 25 0
सिकंदरा 18   18 3
न्यू आगरा 12 20 0
मंटोला 10 15 0
एत्माद्दौला 16 44 24
छत्ता 9 9 0
नाई की मंडी 1 3 0
एमएम गेट 1 2  0

प्रधान करा रहा था मजदूरों से काम

सिकंदरा के गांव सींगना में प्रधान आठ-दस मजदूरों से खेतों पर काम करा रहा था। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। यह देख प्रधान भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed