{"_id":"60cd95f012eb783f682e5751","slug":"11-year-old-boy-murdered-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में हत्या: जर्जर दुकान में मिला 11 साल के बालक का शव, शुक्रवार दोपहर से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में हत्या: जर्जर दुकान में मिला 11 साल के बालक का शव, शुक्रवार दोपहर से था लापता
Sat, 19 Jun 2021 05:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jun 2021 05:47 PM IST
सार
मृतक का नाम अरसान है। वह शुक्रवार दोपहर से लापता था। शनिवार सुबह लोगों ने उसका शव टूटी दुकान में पड़ा देखा। बालक की हत्या से लोगों से आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
कासगंज: मृतक असरलान का फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सहावर कस्बे के मोहल्ला काजी से शुक्रवार की दोपहर से लापता बालक का शव शनिवार सुबह कस्बे की एक टूटी दुकान में मिला। शव मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि बालक की हत्या कर शव फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और आक्रोश जाहिर किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने घटना के खुलासे का भरोसा दिया तब उनका आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन
कस्बा सहावर निवासी यासीन का 11 वर्षीय पुत्र अरसान शुक्रवार की दोपहर से लापता था। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। पिता यासीन ने देर शाम बेटे के लापता होने का मामला सहावर थाने में दर्ज कराया। उसके बाद से पुलिस एवं परिजन बालक की तलाश में जुट गए। रातभर तलाश हुई। सुबह कस्बे में ही बड़ा बाजार स्थित एक टूटी दुकान में बालक का शव पुलिस को मिला।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
शव मिलते ही कस्बे में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिवार में कोहराम मच गया। बालक की गर्दन पर चोट के निशान थे। जिससे स्पष्ट हो रहा था कि बालक की हत्या कर शव दुकान में फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी मनोज सोनकर, सीओ शैलेंद्र परिहार, थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की। इधर लोगों में घटना को लेकर बेहद आक्रोश था। एसपी ने भरोसा दिया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। उसके बाद लोगों का आक्रोश कम हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि मोहल्ला काजी से एक बालक शुक्रवार से लापता था। मामले में शुक्रवार को ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बालक का शव एक टूटी दुकान में मिला है। मामले की जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि मोहल्ला काजी से एक बालक शुक्रवार से लापता था। मामले में शुक्रवार को ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बालक का शव एक टूटी दुकान में मिला है। मामले की जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।