फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 year old Boy Kidnapped by Saint villagers Caught one Man Crime News

स्कूल से लौट रहे बच्चे को साधु ने बोरे में किया बंद, शक होने पर पकड़ा

Tue, 06 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 06 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
11 year old Boy Kidnapped by Saint villagers Caught one Man Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मीना नगर में स्कूल से लौट रहे बच्चे को बोरे में बंदकर ले जा रहे दो साधुओं में से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक साधु भाग निकला। पुलिस पकड़े गए साधु से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मीना नगर निवासी राजू का 11 वर्षीय पुत्र समीर 7वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल से छुटटी के बाद घर लौट रहा था। छात्र के अनुसार वह साधु उसका पीछा कर रहे थे। इसके बाद साधु उसे रोक कर बात करने लगे।
विज्ञापन


बात करने के बाद वह भी साधुओं के पीछे चलने लगा।  उधर, जब समीर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने समीर की खोजबीन करनी शुरू कर दी। बच्चे का बैग रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। जिसको लेकर परिजन सकते मे आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कालोनी के दो युवक बच्चे को खोजते हुए नंदगांव रोड पर पहुंचे तो देखा कि दो साधु एक बोरे में किसी चीज को लेकर जा रहे थे, लोगों को शक हुआ। उन लोगों ने बोरी खुलवा कर देखी तो उसमें बच्चा था।
 

साधुओं ने उसके मुंह पर टेप लगा रखा था। लोगों की बढ़ती भीड़ को देख एक साधु भाग गया। दूसरे को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस साधु से पूछताछ कर रही है। 

एक घंटे से बोरे में बंद बच्चे की हालत खराब होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि बच्चे का उपचार चल रहा है। साधु से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है एवं दोनों के इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed