मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: मकान की दीवार गिरने से 11 साल के बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मैनपुरी के घिरोर में बारिश के बाद मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान की दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबने से 11 साल के बालक की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा घिरोर में मंगलवार की सुबह एक मकान की दीवार गिरने से 11 साल के बालक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बालक गली से गुजर रहा था। तभी दीवार उसके ऊपर गिर गई। परिजन आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला फर्रास निवासी भूरे का 11 वर्षीय पुत्र शानू मंगलवार की सुबह पास के ही मोहल्ले आंबेडकर नगर की ओर गया था। वह एक गली से होकर गुजर रहा था, तभी मोहल्ला निवासी शकील अहमद के मकान की दीवार अचानक उस पर ढह गई।
मलबे के नीचे दबकर शानू गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार गिरने से हुई आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मलबे में दबे बालक को बाहर निकाला गया। मोहल्ले के लोगों ने बच्चे के पिता भूरे को हादसे की जानकारी दी।
परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
आनन फानन बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने शानू को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो वक्त की रोटी के लिए यहां रह रहा है परिवार
भूरे कन्नौज के गांव उमर्दा के मूलरूप से निवासी है। वह दो वक्त की रोजी-रोटी के लिए परिवार के साथ घिरोर में किराये पर रह रहा है। घिरोर की लहसुन मंडी में आढ़त पर लहसुन छटाई का काम करता है। बेटे की मौत से भूरे बेसुध हो गया। उनका कहना कि वह घिरोर परिवार को पालने के लिए आया था, लेकिन घिरोर ने मुझसे मेरा बेटा छीन लिया।
मलबे से खून निकलने पर हुई जानकारी
मोहल्ला आंबेडकर नगर में दीवार के गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर लोग मलबा के पास पहुंच गए थे। किसी को जानकारी नहीं थी कि नीचे कोई दबा है। मलबा से खून निकलता देख बालक के दबे होने की जानकारी हो सकी।
हादसे की सूचना पर एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान वहां पुलिस बल भी मौजूद रहा। एसडीएम रतन कुमार वर्मा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।