फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 Year Old Boy Died By Drowning In A Pit Filled With Water In Mainpuri

मैनपुरी में फिर गड्ढे ने ली जान: पानी भरे गड्ढे में डूबकर 11 साल के बालक की मौत

Thu, 29 Jul 2021 08:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Jul 2021 08:18 PM IST
सार

जिले में बारिश के पानी से भरे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव बनिगवां के बाद घिरोर क्षेत्र में एक बालक की जान चली गई। 

विज्ञापन
11 Year Old Boy Died By Drowning In A Pit Filled With Water In Mainpuri
गड्ढे में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के थाना घिरोर क्षेत्र में गुरुवार शाम को भैंस चराने गया 11 वर्षीय बालक पानी भरे गड्ढे में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसडीएम सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कोसमा हिनूद निवासी रिंकू जाटव का 11 वर्षीय पुत्र कमल किशोर गुरुवार दोपहर को भैंस चराने गया था। भैंस चरते हुए पानी भरे गहरे गड्ढे में उतर गई। काफी देर तक कमल उसे बाहर निकालने का प्रयास करता रहा, लेकिन भैंस बाहर नहीं आ रही थी। 
विज्ञापन


इसके बाद वह पानी में जाकर खुद भैंस को निकालने की कोशिश करने लगा, लेकिन गहरे पानी में डूब गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसडीएम अनिल कुमार कटियार, तहसीलदार नरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा गया।

बहन की भी नहीं मानी बात
घटना के समय कमल के साथ उसकी 13 वर्षीय बड़ी बहन दुर्गेश भी थी। उसने बताया कि भैंस गहरे गड्ढे में चली गई थी। भाई उसे बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था। उसने भाई से मना किया कि गड्ढा गहरा है, लेकिन भाई ने उसकी बात नहीं मानी और भैंस की पूछ पकड़ ली। 

इसके बाद भैंस उसे खींचकर गहराई में बढ़ गई। बताया कि पास ही मौजूद दो लोग भाई को बचाने के लिए गड्ढे में उतरे, लेकिन गहराई अधिक होने के चलते डूबने लगा। तैरना आने की वजह से वह बच गया। हादसे में भाई को खाने के बाद दुर्गेश का रो-रोकर बुरा हाल है।

बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव बनिगवां में मंगलवार शाम खेत से घर लौट रहे दो सगे भाई गड्ढे में भरे पानी में डूब गए थे। करीब आधा घंटे बाद दोनों के शव मिले। बताया गया कि पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण के लिए एक खेत से मिट्टी खुदवाई थी। उसी में बारिश का पानी भर गया था, जिसमें दोनों बालक डूब गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed