Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 people from Agra died in Hathras accident while group of 50 people missing

कासगंज हादसा: सत्संग में आगरा की 16 महिलाओं की भी गई जान, करीब पांच हजार लोग गए थे प्रवचन सुनने

Wed, 03 Jul 2024 01:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 01:27 PM IST
सार

हाथरस हादसे में आगरा के 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 लोगों का ग्रुप लापता है। घरवाले ढूंढने में जुटे हैं। जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सत्संग सुनने गए थे। 

विज्ञापन
16 people from Agra died in Hathras accident while group of 50 people missing
मेडिकल कॉलेज में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊस्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी में मंगलवार को साकार हरि के सत्संग में हुई भगदड़ में आगरा की 15 महिलाओं और एक पुरुष की भी मौत हुई है। इनमें एत्मादपुर की पांच महिलाएं व एक युवती, ताजगंज के तीन लोग, जबकि न्यू आगरा, सदर, जगनेर, खंदौली, मलपुरा, जगदीशपुरा, किरावली की एक-एक महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक ही मृतका का शव लाया जा सका था। बाकी के शव देर रात लाने के लिए परिजन हाथरस पुलिस के संपर्क में थे।

विज्ञापन


साकार हरि के सत्संग में आगरा शहर से लेकर देहात तक से पांच हजार से अधिक लोग गए थे। हादसे की जानकारी पर परिजन हाथरस के लिए चले गए। घायलों के साथ ही शव भी लाने लगे। वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम को लगाया गया। पुलिस को भी अलर्ट किया गया।

विज्ञापन

इनकी हो गई मौत

  • गांव खासपुर (न्यू आगरा) निवासी ममता (41) पत्नी घनश्याम।
  • गोबर चौकी स्थित सिद्धार्थ नगर निवासी शीला पत्नी मदन मोहन।
  • सदर स्थित नंदपुरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी प्रताप बाबू।
  • एत्मादपुर के कोठी मोहल्ला निवासी संगीता (35) पत्नी धर्मवीर।
  • एत्मादपुर के कोठी मोहल्ला निवासी गीता (50) पत्नी रामशंकर व उनकी भांजी।
  • रहनकलां निवासी निहाल देवी (55) पत्नी मोहर सिंह।
  • एत्मादपुर के नगला नथौली की गुड्डी देवी (45) पत्नी जालिम सिंह।
  • गांव सिकतरा, एत्मादपुर निवासी कविता (40) पत्नी दिनेश।
  • जगनेर के गांव चंदसौरा निवासी शीला देवी (60) पत्नी मलखान सिंह।
  • खंदौली के गांव उस्मानपुर निवासी मीरा (42) पत्नी रामवीर सिंह।
  • सिरौली, मलपुरा निवासी राधा देवी पत्नी मुरारीलाल।
  • जगदीशपुरा निवासी बैजयंती पत्नी जगदीश।
  • किरावली निवासी रामबेटी पत्नी पिलुआराम।
  • ताजगंज निवासी रामजीदयाल।
  • ताजगंज निवासी सविता।

 

ये हुए घायल

जगनेर के गांव चंदसौरा निवासी गायत्री (35) पत्नी राजू, सरोज (30) पत्नी सुशील, आशीष (15) पुत्र सुशील घायल हुए हैं।

ये हैं लापता

नगला नथौली की गुड़िया देवी पत्नी मेहताब सिंह।
टेढ़ी बगिया, रामबाग पर लगाया फोर्स

हाथरस से घायलों को एंबुलेंस से आगरा लाया जा रहा था। इसकी जानकारी पर पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने थाना पुलिस को निर्देशित किया। टेढ़ी बगिया और रामबाग पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। एंबुलेंस के आने पर किसी तरह की परेशानी न हो, इसके बारे में निर्देशित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed