फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 Month Old Girl Defeat Coronavirus Discharge From pgi Saifai

विजेता: माता-पिता संग 11 माह की बच्ची ने भी जीती कोरोना से जंग

Wed, 06 May 2020 10:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/इटावा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 May 2020 10:49 AM IST
सार

कोविड-19 अस्पताल में अब आगरा से आए 43 मरीज बचे हैं

विज्ञापन
11 Month Old Girl Defeat Coronavirus Discharge From pgi Saifai
सैफई पीजीआई से डिस्चार्ज हुए आगरा के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैफई पीजीआई में भर्ती दंपती और उनकी 11 महीने की बच्ची ने कोरोना से जंग जीत ली है। दोनों को उनके घर आगरा भेज दिया गया है। उनके साथ 27 और लोग स्वस्थ हो गए हैं। इन सभी को श्रीपारस हॉस्पिटल से सैफई भेजा गया था।
विज्ञापन


अब इनसे 14 दिन के लिए सेल्फ क्वारंटीन रहने को भी कहा गया है। आगरा के स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दी गई है, ताकि वे इन लोगों पर नजर बनाए रखें। इनसे तीन दिन पहले तीन मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


अभी 43 मरीजों का इलाज चल रहा है। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि पीजीआई के कोविड-19 अस्पताल में आगरा के श्रीपारस अस्पताल से लाए गए 70 भर्ती किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ पीजीआई की जांच में पॉजिटिव पाए गए आगरा के दो मरीजों को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें 11 माह की बच्ची और उसके माता-पिता समेत 30 मरीजों की इलाज के दौरान दो जांच निगेटिव आईं हैं। कुलपति ने बताया कि जिन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वे दो हफ्ते सेल्फ क्वारंटीन में रहेंगे। सभी को गाइड लाइन की प्रति भी दी गई है।

प्रो. राजकुमार ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में अब आगरा से आए 43 मरीज बचे हैं। चार मरीज सोमवार को फिरोजाबाद से लाए गए हैं। चारों मरीज कोरोना अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। आइसोलेशन वार्ड वाले सभी मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। इससे उम्मीद है कि ये सभी भी स्वस्थ होकर जल्दी अपने घर लौटेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed