{"_id":"665e11f8fe184be487052d24","slug":"11-employees-including-five-doctors-found-missing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-118464-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पांच डॉक्टर सहित 11 कर्मचारी मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पांच डॉक्टर सहित 11 कर्मचारी मिले नदारद
Tue, 04 Jun 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औंछा और घिरोर का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच डॉक्टर सहित 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का अनुपस्थित दिनों का वेतन काटने के निर्देश प्रभारियों को दिए।
सीएचसी औंछा पर निरीक्षण के समय सुनीता स्वीपर चौकीदार, नीलम वार्ड आया, हेमंत सिंह सिक्योरिटी गार्ड, उपेंद्र सिंह सिक्योरिटी गार्ड, हनुमत सिंह सिक्योरिटी गार्ड, डॉ. नितिन सलौनिया, डॉ. चुटकी यादव, डॉ. राजदीप सिंह मेडिकल ऑफिसर अनुपस्थित पाए गए। वहीं विमल कुमार स्वीपर चौकीदार दो दिन से अनुपस्थित मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। चीफ फार्मासिस्ट विनोद कुमार शाक्य से कर्मचारियों को लगाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने इसके बाद सीएचसी घिरोर का निरीक्षण किया। चिकित्सा अधीक्षक घिरोर डॉ. प्रवीण कुमार यादव से कहा कि आप सप्ताह में 2 दिन सीएचसी औंछा का निरीक्षण करेंगे और कृत कार्रवाई से जिला मुख्यालय को अवगत कराएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. अपराजिता यादव, डॉ. अग्रिमा सिंह अनुपस्थित पाई गईं। एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।