फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 buses send for election duty

यात्रियों की बड़ी मुसीबतें, 11 बसों और गई चुनाव ड्यूटी में

Mon, 21 Feb 2022 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
11 buses send for election duty
कासगंज में बस स्टेंड पर वाहन के इंतजार में खडे बस यात्री । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। डिपो की 11 और बसें चुनावी ड्यूटी में लगा दी गईं हैं। इसके कारण यात्रियों की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। सहालग में बसों की किल्लतें होने से यात्री परेशान हैं। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को बसें मिल रही हैं। इनमें भी भीड़ होने से यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिपो पर पर 86 बसों का बेड़ा है। जिनमें 64 बसों निगम की हैं और 22 बसें अनुबंधित हैं। इनमें से पहले ही 20 बसें चुनावों की ड्यूटी में जा चुकी हैं। सोमवार को 11 और बसें पुलिस और होमगार्ड के जवानों को लेकर लखीमपुर के लिए चली गईं। इससे डिपो से 31 बसें चुनावों की ड्यूटी में लगी हुई हैं। जबकि 10 बसें खराब हैं। डिपो के द्वारा शेष 45 बसों से यात्रियों को यात्रा कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

बसों की संख्या कम होने का असर यात्रियों पर पड़ा हैं। सहालग के चलते लोग शादी विवाह कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे हैं, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई हैं। चुनावों की ड्यूटी में बसों के चले जाने से बसों की संख्या कम हैं। जब कोई बस आती है तो यात्री उसमें सवार होने को दौड़ पड़ते हैं। कई यात्री तो ऐसे होते हैं, जिन्हें सीट तक नहीं मिली और खड़े होकर ही यात्रा करनी होती हैं। बसों के इंतजार में यात्रियों को भटकना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाए हैं बसों के फेरे
बसों की कमी को पूरा करने के लिए डिपो द्वारा बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। जिस रूट के यात्री बस स्टैंड पर अधिक होते हैं उसी रूट पर बसों को लगाया जा रहा हैं। - संजीव कुमार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed