फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10th result also increased by 2.78 percent, further improvement expected

Agra News: 10वीं का परिणाम भी 2.78 प्रतिशत बढ़ा, और सुधार की उम्मीद

Sun, 21 Apr 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
10th result also increased by 2.78 percent, further improvement expected
मैनपुरी। हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में भी मैनपुरी ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार परीक्षा परिणाम का प्रतिशत 2.78 प्रतिशत बढ़कर 91.96 प्रशित रहा। हाईस्कूल में भी सरकारी कॉलेज की छात्रा ने टॉप थ्री में स्थान हासिल कर ये साबित कर दिया कि शिक्षा व्यवस्था अब बदल रही है।
विज्ञापन


जिले के कुल 33101 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। लेकिन परीक्षा में सख्ती व अन्य कारणों से तीन हजार के करीब छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। 99 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 30095 छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत और लगन से परीक्षा दी। नकल रोकने के लिए प्रशासन ने सीसीटीवी से लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तक की व्यवस्था की थी। शनिवार को परीक्षा परिणाम आया तो परीक्षा में बैठे छात्र-छात्राओं में से 22895 ने परीक्षा पास की। परीक्षा परिणाम का प्रतिशत इस बार 84.54 प्रतिशत रहा। बीते वर्ष परीक्षा परिणाम 89.18 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों की अगर बात करें तो हाईस्कूल के टॉपर्स में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आकांक्षा यादव जैन इंटर कॉलेज से हैं। ऐसे में सरकारी कॉलेजों में हो रहे सुधार के लिए भी ये परिणाम सुखद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed