{"_id":"6451577275c34de5460b6ec4","slug":"108-kundiya-gayatri-mahayagya-begins-with-procession-agra-news-c-25-1-144281-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शोभायात्रा के साथ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शोभायात्रा के साथ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
Wed, 03 May 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 03 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार से पांच दिवसीय नवचेतना जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। महायज्ञ के शुभारंंभ से पहले शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में कई जगह स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में कलश और हाथों में धवज धारण किए पीत वस्त्र धारी महिलाएं शामिल रहीं। शोभा यात्रा स्टेशन रोड स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर से शुरू होकर क्रिश्चियन तिराहा, घंटाघर, नगरपालिका, मदार गेट, आश्रम रोड होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। यहां महिलाओं ने मां गायत्री का दर्शन किया। यहां से जन जागरण के नारे लगाते और नगर वासियों को आमंत्रित करते हुए कलशयात्रा यज्ञ आयोजन स्थल दयानंद एंगलो वैदिक इंटर कॉलेज पहुंची जहां पर कलशों की आरती कर उन्हें परिसर में निर्मित 108 कुंडीय यज्ञशाला में स्थापित किया गया।
आयोजन महेंद्र सिंह चौरान ने बताया पांच दिवसीय कार्यक्रम का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार की प्रज्ञा टोली द्वारा किया जा रहा । कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार तथा शाम छह बजे से संगीतमयी प्रज्ञा पुराण कथा संपन्न होगी। पांच मई शाम को विशाल दीपयज्ञ और छह मई को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कलशयात्रा में विमलेश चौहान, उर्मिला गुप्ता, संगीता चौहान, अर्चना चौहान, सत्यवती पांडेय, विनय कुमारी, कमला मिश्रा, सुशीला कुशवाहा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।