फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10,374 cases to be settled in Lok Adalat

Agra News: लोक अदालत में निपटेंगे 10,374 मुकदमे

Fri, 12 Dec 2025 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
10,374 cases to be settled in Lok Adalat
मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक अदालत में एक साथ 10,374 मुकदमे निपटाए जाएंगे। इन मुकदमों की सूची न्यायालयों सहित संबंधित विभागों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेज दी है। प्राधिकरण ने संबंधित पक्षकारों को 13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नोटिस भेजे हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला जज रूपेश रंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करने के बाद जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन

जिला जज रूपेश रंजन की देखरेख में बैंकों के मुकदमे निपटाने के लिए तीन पीठें गठित की गई हैं। एक पीठ में दो-दो न्यायिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। अन्य न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों के सहयोग के लिए पीएलवी को लगाया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को जिला जज ने प्रचार वाहन को रवाना किया। यह वाहन पूरे जिले में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत और इसमें समझौते से निपटाए जाने वाले मुकदमों के संबंध में जागरूक करेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला जज रूपेश रंजन ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
नोडल अधिकारी सतेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्राधिकरण सचिव कमल सिंह, सीएमओ आरसी गुप्ता, प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, एसडीएम ध्रुव शुक्ला, एएसपी राहुल मिठास, सीओ ट्रैफिक दीपशिखा, तहसीलदार सदर हरेश कर्दम, संतोष राजौरिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed