फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   फर्स्ट डिवीजन से चूक गया अलीगंज

फर्स्ट डिवीजन से चूक गया अलीगंज

Mon, 29 Apr 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
फर्स्ट डिवीजन से चूक गया अलीगंज
फर्स्ट डिवीजन से चूक गया अलीगंज - फोटो : अमर उजाला
एटा। फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र की अलीगंज विधानसभा में सोमवार को हुए मतदान में 59.46 फीसदी मतदाताओं ने भाग लिया। विस क्षेत्र फर्स्ट डिवीजन से चंद कदम दूर रह गई। वहीं पिछले चुनाव के मुकाबले 7.75 फीसदी वोट कम पड़े। यहां 331484 मतदाताओं में से 197101 मतदाताओं ने मत प्रयोग किया।
विज्ञापन

अलीगंज विस क्षेत्र में सुबह से ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह था। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई थीं, लेकिन आशा के मुताबिक मतदान नहीं हो सका। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक केंद्रों पर अच्छा मतदान हुआ। वहीं दोपहर में तेज धूप के चलते मतदाता कम होते चले गए। इस दौरान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुरुषों के साथ महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने नई सरकार के लिए मतदान किया। मतदान के दौरान केंद्रों पर बड़ी संख्या में सेना के जवान, पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

यूं घटता-बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत
सुबह नौ बजे- 09.05 फीसदी
11 बजे- 21.13 फीसदी
01 बजे- 35.80 फीसदी
03 बजे- 46.28 फीसदी
05 बजे- 54.25 फीसदी
06 बजे- 59.46 फीसदी
कहते हैं आंकड़े
331484 कुल मतदाता अलीगंजे विस में
197101 मतदाताओं ने किया मत प्रयोग
413 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान
07.75 फीसदी की दर्ज की गई कमी
पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत
2014- 67.21
विस चुनाव 2017- 66.27
जोन वार मतदान प्रतिशत
जैथरा जोन 1- 58.50 फीसदी
अंगरैया जोन 2- 59.40 फीसदी
अलीगंज जोन 3- 60.55 फीसदी
नयागांव जोन 4- 59.41 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed