फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कहै बरसाने बारी सखी सबही उचारी, न्यौंतौ देन आई लै गुलाल की कमोरी है

कहै बरसाने बारी सखी सबही उचारी, न्यौंतौ देन आई लै गुलाल की कमोरी है

Thu, 14 Mar 2019 07:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
कहै बरसाने बारी सखी सबही उचारी, न्यौंतौ देन आई लै गुलाल की कमोरी है
कहै बरसाने बारी सखी सबही उचारी, न्यौंतौ देन आई लै गुलाल की कमोरी है
विज्ञापन

बरसाना से होली खेलने का निमंत्रण पहुंचा नंदगांव
अमर उजाला ब्यूरो
नंदगांव (मथुरा)। गुरुवार को राधारानी की सखियों के प्रतिनिधि के रूप में एक टोल निमंत्रण का गुलाल लेकर नंदभवन पहुंचा। नंदभवन में सखियों को नचाने के लिए स्टेज, मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। कृष्ण बलराम को आकर्षक पोशाक पहनाई गईं।
सुबह 11 बजे सखियों का टोल नंदगांव के नंदभवन में पहुंचा। मंदिर में हल्ला मच गया कि बरसाना से न्यौता आ गया है। सखियों ने निमंत्रण रूपी कमोरी जिसमें गुलाल, बीड़ा, मठरी, इत्र आदि को सेवायत को सौंपा। सेवायत ने कमोरी को नंदबाबा और कन्हैया के चरणों में रख दिया। इसके बाद पूरे नंदभवन में बरसाना से न्यौता आने की बात बताई गई। लठामार होली खेलने के निमंत्रण को सुनकर सखा उत्साहित हो उठे और सखियों को नृत्य के लिए मंच तक ले गए। नंदबाबा मंदिर के सेवायतों ने सखियों का चुनरी पहनाकर स्वागत किया। रसिया गायन और नृत्य का दौर चला और सखियों ने कृष्ण के सखाओं के साथ जमकर नृत्य किया। इंद्रदेव ने भी अपनी हाजिरी लगाई। देश विदेश के तमाम श्रद्धालु फाग आमंत्रण महोत्सव को यादगार बनाने का उत्सुक दिखा। इस दौरान कहै बरसाने बारी सखी सबही उचारी, न्यौंतौ देन आई लै गुलाल की कमोरी है आदि रसिया गाए गए।
विज्ञापन


फाग धमारों की धुन पर थिरकते रहे श्रद्धालु
नंदगांव (मथुरा)। फाग निमंत्रण उत्सव के दौरान होली रसियाओं का आयोजन किया गया। संगीताचार्य राधारमण गोस्वामी ने राग काफी में ठुमरी गाकर किया। दिनेश गोस्वामी, केदार गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, विक्रमवेद, ललित गोस्वामी ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुरियारों ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
नंदगांव। गुरुवार को बरसाना से लठामार होली का न्यौता मिलने के बाद हुरियारे भी अपनी तैयारियों जुट गए हैं। शुक्रवार को बरसाना प्रस्थान से पूर्व गोस्वामीजनों द्वारा चौपाई निकाली जाएगी। नंदबाबा मंदिर से गोस्वामियों के पूर्वज बाबा आनंदघनजी की चौपाल तक चौपई को लाये जाएंगे। फिर यहां से वापस नंदगांव हमारौ खेरौ, बाबा नंद जशोदा मईया श्याम सखा संग मेरौ का गान करते हुए सभी हुरियारे पुन: सिंहपौर पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed