फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सुविधाओं को तरसते रह गए निशानेबाज

सुविधाओं को तरसते रह गए निशानेबाज

Sun, 17 Feb 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
सुविधाओं को तरसते रह गए निशानेबाज

विज्ञापन
एटा। राइफल क्लब है, लेकिन सुविधा नहीं है। न तो प्रशिक्षण मिलता है और न ही कोई प्रोत्साहन। निशानेबाजों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए महज जिला स्तरीय प्रतियोगिता पर भी निर्भर रहना है। आलम यह है कि निशानेबाजी को करियर बनाने वाली प्रतिभाओं को सही मुकाम नहीं मिल पाता। जिले में बदइंतजामी झेल रही निशानेबाजी की विधा से शूटरों का मोहभंग हो रहा है।

जिले में सालों पहले खुले राइफल क्लब का हाल सबको पता है। ऐसे में प्रतिभाएं तरस रही हैं। बताया जाता है कि जिले के कई शूटरों ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर तक धाक जमाई है, लेकिन प्रोत्साहन का अभाव उनको सालता है।
विज्ञापन


इसके चलते नई प्रतिभाएं इस क्षेत्र में आना नहीं चाहतीं। साथ ही दो साल पहले तक जिले में हर साल प्रशिक्षण का आयोजन होता था, लेकिन अब यह पूरी तरह से बंद है। ऐसे में प्रतिभाओं को शूटिंग के सही तरीकों से भी अनजान रहना होता है। वरिष्ठ निशानेबाजों की मानें तो जिला प्रशासन को इस विधा को पुर्नस्थापित करने की जरूरत है। तभी इस विधा को कायम रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कहते हैं निशानेबाज
जिले में निशानेबाजी को लेकर क्रेज है, लेकिन प्रशासन के प्रयास नहीं होने से कोई इस क्षेत्र में आना नहीं चाहता है।
एके कौशल, प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता
---------
निशानेबाजी को लेकर जिले में सुविधाएं कम होती जा रही हैं। राइफल क्लब में प्रशासन ने कार्यालय खोल दिया है। ऐसे में नई पीढ़ी क्लब से दूर है।
ज्ञानेंद्र तोमर, प्रदेश स्तर पर पदक विजेता
--------
प्रशासन को निशानेबाजों को उचित तरजीह देने की जरूरत है। जिले में विधा महज जिला स्तरीय प्रतियोगिता तक सिमटी हुई है।
पवन गौतम, प्रदेश स्तरीय निशानेबाज
---------
जिले में अंतरजिला स्तरीय प्रतियोगिता तक निशानेबाजी सिमटी हुई है। प्रशासन को इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।
प्रदीप तोमर, प्रदेश स्तरीय चैपिंयन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed