{"_id":"5c66df3fbdec2273771f38a4","slug":"101550245695-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में गोवंश संरक्षण के लिए दो करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में गोवंश संरक्षण के लिए दो करोड़ मिले
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। खुले मेें घूम रहे गोवंश के संरक्षण के लिए जनपद को दो करोड़ रुपये की राशि मिल गई है। इसमें एक करोड़ की राशि शासन की ओर से दी गई और एक करोड़ रुपया मंडी उत्पादन समिति की तरफ से दिया गया है।
जनपद में गांव मगोर्रा, अड़ींग, रॉकौली, राल, पवेसरा, गुड़ेरा, खजूरी, खलौआ, वंशै, सियरा, अनौड़ा, अकोस, पटलौनी, जुगसना, रदोई, बाघर्रा, खाजपुर, चंदौरी, राधाकुंड, गोकुल, महावन, बाजना, नंदगांव, चौमुहां, छाता सहित अन्य स्थानों पर अस्थायी गो आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। 3000 से अधिक गोवंश रखे गए हैं।
इन गोवंश को चारा, पानी, दवाइयां व अन्य जरूरतों के लिए प्रदेश सरकार से एक करोड़ तथा राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से एक करोड़ रुपया दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भूदेव सिंह ने बताया कि शासन से मिला एक करोड़ रुपया मिल गया है।
विज्ञापन
इसे अस्थाई गो आश्रय स्थल संचालकों को दिया जा रहा है। वहीं मंडी समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मंडी समिति की ओर से पैसा अवमुक्त हो गया है। पैसा लीडबैंक सिंडीकेट बैंक के खाते में भेजा गया है। जिला प्रशासन को इससे अवगत करा दिया है।
एक गाय के दो माह के भरण पोषण को दिए 1800 रुपये
मथुरा। अस्थाई गो आश्रय स्थल में रह रही गायों के भरण पोषण के लिए पहले चरण में दो-दो माह की राशि दी जा रही है। सीवीओ डा. भूदेव सिंह व वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गोवंश की गणना कर गो आश्रय स्थल संचालकों के खाते में दो दो माह की 1800 रुपये के हिसाब से राशि भेजी जा रही है।