फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फोन पर तलाक देने वाले युवक के खिलाफ हुई रिपोर्ट

फोन पर तलाक देने वाले युवक के खिलाफ हुई रिपोर्ट

Tue, 29 Jan 2019 09:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
फोन पर तलाक देने वाले युवक के खिलाफ हुई रिपोर्ट
एटा। फोन करके पत्नी को तलाक देने वाले पति के खिलाफ नयागांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का पति हैदराबाद में प्राईवेट नौकरी करता है। जहां पहुंचकर पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी सुंबुल बेगम को उसके पति अफरोज ने मायके से लौटने में दस मिनट की देरी होने पर फोन पर तलाक दे दिया था। महिला ने बताया कि इसके बाद भी महिला अपनी ससुराल पहुंची थी। इस पर ससुरालियों ने उसे घर में घुसने नही दिया। वह वापस मायके लौट गई। पति के फोन पर तलाक बोलने से आहत हुई महिला ने मामले की रिपोर्ट पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ थाना नया गांव में दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह मायके में बीमार दादी को देखने के लिए आई थी। पति ने उसे दो घंटे का समय दिया था। इसके बाद वह पति के समय से दस मिनट लेट हो गई थी। इस पर ही पति ने उसे तीन बार तलाक तलाक बोल दिया था। महिला ने बताया कि ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर उसका पिछली बार गर्भपात भी हो चुका है। थाना प्रभारी नयागांव रामसिया मोर्य ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed