फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ग्राम प्रधान के पिता पर जानलेवा हमला

ग्राम प्रधान के पिता पर जानलेवा हमला

Sun, 13 Jan 2019 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के पिता पर जानलेवा  हमला
मैनपुरी-बेवर। थाना क्षेत्र के गांव नगला कंज निवासी ग्राम प्रधान से हाथापाई के बाद नामजद लोगों ने उनके पिता पर जानलेवा हमला हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी को मय बंदूक गिरफ्तार कर लिया। प्रधान ने बताया कि पांच दिन पूर्व उनके साथ बदसलूकी की गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला कंज निवासी ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव छह जनवरी को जब बोलेरो से कहीं जा रहे थे, तभी गांव के ही राघवेंद्र उर्फ कमलू व प्रबल प्रताप ने गाड़ी रुकवाने के बाद हाथापाई की थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद 13 जनवरी को पुलिस आरोपियों के यहां दबिश देने गई थी। पुलिस के वापस लौटने के बाद ग्राम प्रधान के पिता करीब 11 बजे पशुओं का चारा लेने खेत पर जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में गांव के चौराहे पर राघवेंद्र उर्फ कमलू व पिता नारायण सिंह ने उन्हें रोककर कहा कि तेरा बेटा बहुत बड़ा प्रधान हो गया है, उसने मेरे बेटों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाई है। जब प्रधान के पिता ने की गई कार्रवाई का समर्थन किया तो आरोपी पक्ष गुस्से में आ गया। उन पर बंदूक से फायर कर दिए, वह किसी तरह बचकर वहां से निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर जब लोग जमा हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने के साथ ही एक आरोपी नारायण सिंह को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed