फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   23 क्विंटल राशन का चावल पकड़ा , गिरफ्तार

23 क्विंटल राशन का चावल पकड़ा , गिरफ्तार

Thu, 10 Jan 2019 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
23 क्विंटल राशन का चावल पकड़ा , गिरफ्तार

विज्ञापन
कासगंज/अमापुर। पुलिस ने एक ट्रैक्टर में कालाबाजारी को ले जाए जा रहे राशन के चावल को पकड़ लिया। पूर्ति विभाग ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद से राशन माफियाओं में खलबली मची है।

थाना प्रभारी ने कस्बे से एक कारोबारी को राशन का चावल ट्रैक्टर में भरकर ले जाते पकड़ लिया। इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक को दी गई। पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि कारोबारी ने राशन का चावल खरीदकर उसके बोरे बदलने के बाद कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर में रखे बोरों का बजन कराया गया। जिससें 23 क्विंटल चावल निकले। इसके बाद मामले की जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी को दे दी। चावल को एसएमआई अमापुर की सुपुर्दगी में देकर सुरक्षित कर दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चावल राशन का पाया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि यह चावल किस डीलर से खरीदा गया। इसके बाद दोषियों के खिलाफ राशन की कालाबाजारी की धाराओं में मामला दर्ज कराया जाएगा। राशन का चावल पकड़े जाने के बाद बंदरों की मौज आ गई। पुलिस चावल के ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर थाने ले आई। ट्रॉली के थाने में खड़ा होते ही बंदरों की मौज आ गई। बंदर इस ट्राली पर जमा होकर अपना पेट भरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed