{"_id":"5c17d85cbdec2256f651fb2d","slug":"101545066588-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही और कस्टम इंस्पेक्टर भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही और कस्टम इंस्पेक्टर भिड़े
विज्ञापन
पुलिसवाले की मारपीट
- फोटो : demo
मैनपुरी। क्रिश्चियन तिराहे पर जाम में फंसे कस्टम इंस्पेक्टर और ड्यूटी पर तैनात सिपाही के बीच विवाद हो गया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने कस्टम इंस्पेक्टर और उसके साथियों को हिरासत में लिया है।
कोतवाली में तैनात आरक्षी जितेंद्र चौहान सोमवार की शाम क्रिश्चियन तिराहे पर लगे जाम को खुलवा रहा था। तभी एक स्कूटी सवार वाहनों के बीच में आ गया। पुलिस के अनुसार सिपाही ने जब उसे रोका तो स्कूटी सवार खुद को कस्टम इंस्पेक्टर बताते हुए रौब दिखाने लगा। गहमागहमी हुई तो दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बीच कस्टम इंस्पेक्टर के साथ के कुछ लोग भी आ गए और सिपाही को मारपीट कर घायल कर दिया।
हंगामे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस स्कूटी सवार व साथियों को पकड़ कर थाने ले गई। पूछताछ में सिपाही के साथ मारपीट करने वाले ने बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे में कस्टम इंस्पेक्टर है। एसपी अजय शंकर राय ने सीओ राकेश पांडेय को मामले में जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं सीओ ने बताया कि दोनों के बीच विवाद हो गया था। बातचीत चल रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।