{"_id":"5bfd6d40bdec22416d12ca0d","slug":"101543335232-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार की महीनेदारी न देने पर शिक्षिका को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार की महीनेदारी न देने पर शिक्षिका को मिली धमकी
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
100 का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सात हजार रुपये की महीनेदारी न देने पर शिक्षिका को कालेज प्रबंधन के लोगों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। इसकी रिपोर्ट शिक्षिका ने थाना निधौलीकलां में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिरोजाबाद थाना जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी मंजूरानी पत्नी शिवराज सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह निधौलीकलां क्षेत्र के रुस्तमगढ़ स्थित वित्तपोषित विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका है। आरोप है उससे कालेज प्रबंधक राजेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह निवासी मोहल्ला शृंगार नगर सहित दो लोग प्रतिमाह सात हजार रुपये वेतन में से मांग रहे हैं। शिक्षिका ने बताया कि जब उसने सात हजार रुपये महीनेदारी नहीं देने की बात कही तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए प्रबंधक ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाना निधौलीकलां में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निधौलीकलां दिनेश कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया था। अभी जांच चल रही है, जांच में आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी।