फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत दो विदेशी युगलों ने रचाया विवाह

भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत दो विदेशी युगलों ने रचाया विवाह

Sun, 25 Nov 2018 08:51 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत दो विदेशी युगलों ने रचाया विवाह
हिंदू रीति रिवाज से शादी करते विदेशी जोड़े - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। भारतीयता का असर और वैदिक रीति रिवाज विदेशी लोगों को भी भाने लगी है। हिंदू रीति रिवाजों से वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य रविवार को दो विदेशी जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। दोनों जोड़े भारतीय वेशभूषा में सजे थे। वृंदावन के भूत गली स्थित वृंदा कुंज में इस विवाह का आयोजन किया।
विज्ञापन


बंगलुरु के पंडित महाकाल और दक्षिण अमेरिका के आंदेर के आचार्यत्व में गोधूलि बेला में कोलंबिया निवासी मोहनवंशी दास और ब्रह्म संहिता के साथ पेरू निवासी मुकुंद माधवदास ने जापान निवासी केशीघाट देवीदासी के साथ अग्नि को साक्षी मान सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लिया।
विज्ञापन


कन्यादान की रस्में उनके वृंदा कुंज के परमद्वैतयी और वृंदावन चंद्र ने निभाईं। विदेशी भक्तों ने फूल बरसाकर दोनों को आशीर्वाद दिया। पत्रकारों से बातचीत में दूल्हा-दुल्हन ने कहा कि भारतीय संस्कृति हकीकत में ही दुनिया की अन्य संस्कृतियों की अपेक्षा श्रेष्ठ है। कार्तिक मास में वह यहां आए और यहां की संस्कृति और सभ्यता के कायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनवंशी दास ने बताया कि वह बचपन से ही भगवान कृष्ण के भक्त रहे हैं। गीता का भी वह नियमित पाठ करते हैं। भगवान कृष्ण को ही अपना इष्ट मानते हैं। इस शादी के अमेरिका, कनाडा, रूस आदि देशों के कई विदेशी भी साक्षी बने।


भारतीय आकर्षण खींच लाया
वृंदावन। भारतीय संस्कृति का ही आकर्षण है जो विदेशी युगलों को वृंदावन तक खींच लाया। मुकुंद माधवदास ने कहा कि उन्होंने और केशीघाट देवीदासी ने भारतीय और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने का फैसला किया और आज दोनों वैवाहिक बंधन में बंधे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed