फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शादी के दूसरे दिन नगदी और आभूषण लेकर फुर्र हुई लुटेरी दुल्हन

शादी के दूसरे दिन नगदी और आभूषण लेकर फुर्र हुई लुटेरी दुल्हन

Mon, 19 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शादी के दूसरे दिन नगदी और आभूषण लेकर फुर्र हुई लुटेरी  दुल्हन

विज्ञापन

शिकोहाबाद। नई नवेली दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ही पति समेत ससुरालीजनों को नशीला दूध पिलाकर घर में रखी नगदी, आभूषण और बाइक लेकर साथ फुर्र हो गई। सुबह अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। घटना की जानकारी होते ही गांव में लुटेरी दुल्हन की चर्चा जोरों पर है।

थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी राकेश (25) पुत्र राजाराम की बुआ की बेटी की पड़ोसिन ने एक लड़की से शादी कराने के लिए कहा। जसवंत नगर की पूजा नाम की लड़की को दिखाया तो राकेश का परिवार शादी के लिए तैयार हो गया। 17 नवंबर को उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर शादी की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को राकेश ने घर पर आकर शादी की रस्में अदा कीं। शनिवार को कंगन की रस्म हुई। रविवार को एक युवक घर पहुुंचा जिसे उसकी पत्नी भाई बता रही थी। उसी दिन नई नवेली दुल्हन ने घर में खाना बनाया और सभी परिवारीजनों को खिलाया। इसके बाद रात में सोते समय सभी को दूध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध पीने के बाद सभी लोग सो गए। रात में लुटेरी दुल्हन और उसका तथाकथित भाई घर में रखी नगदी, आभूषण और मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह सात बजे के करीब जब राकेश उठा तो उसके सिर में दर्द था। उसने देखा तो उसकी वृद्ध मां कंठश्री और पिता राजाराम अचेतावस्था में।

उसकी पत्नी और उसका भाई गायब थे। घर की अलमारी और बक्शा खुले पड़े थे। घर में खड़ी बाइक भी गायब थी। उसे माजरा समझते देर नहीं लगी। जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए और सभी को अर्द्धबेहोशी की हालत में अस्पताल लाए।

इस संबंध में राकेश ने बताया कि लुटेरी दुल्हन उसके यहां से 80 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और मोटरसाइकिल लेकर अपने तथाकथित भाई के साथ फुर्र हो गई। पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी।
राकेश ने अपनी बुआ की बेटी रेनू और उसकी पड़ोसिन निवासी एत्मादपुर आगरा पर संदेह व्यक्त किया है। उसका कहना है कि उक्त लोगों ने उसके साथ गलत लड़की से शादी कराई है। लड़की शादी के दूसरे दिन ही घर से सामान और नगदी लूटकर फरार हो गई।


राकेश ने बताया कि इसकी आशंका उसने शादी से पहले ही व्यक्त की थी, लेकिन उसकी बुआ की बेटी और उसकी पड़ोसिन ने उसे लड़की बहुत अच्छे परिवार की बताकर गुमराह कर शादी करा दी। इसमें उसका लगभग 30 हजार रुपये भी खर्च हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed