{"_id":"5be59df7bdec2269871eeec4","slug":"101541774839-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग-पेंट की दुकान में आग से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग-पेंट की दुकान में आग से लाखों का सामान जला
Updated Fri, 09 Nov 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कृषि अनाज मंडी में आग की घटना के बाद गुरुवार की मध्य रात निकटवर्ती रंग-पेंट की दुकान में आग लगने से 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग की लपटें देखकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू तो पाया, पर तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।
गुरुवार की तड़के कृषि अनाज मंडी में 12 दुकानें जलकर राख हो गई थी। इस भीषण आग में आढ़ती चंद्रपाल के बेटे सुनील की मौत हो गई थी। गुरुवार की रात को मंडी समिति चौराहे के पास मनीष की रंग पेंट की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
वहीं मंडी समिति चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मंडी समिति चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि दुकान स्वामी का लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका।