{"_id":"5bc22559bdec2269a842759e","slug":"101539450201-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण की हकीकत जानने को आएगी मंडलीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण की हकीकत जानने को आएगी मंडलीय टीम
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ओडीएफ के नाम पर करोड़ों का घोटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में शौचालय निर्माण की हकीकत जानने के लिए अब मंडलीय अधिकारियों की टीम गांवों का दौरा करेगी। इसे लेकर शासन से मिले निर्देश के अनुसार मंडलीय अधिकारी का भ्रमण कार्यक्रम तय कर दिया गया है। उपनिदेशक पंचायत हर सप्ताह जिले के दो से तीन गांवों का भ्रमण कर बनाए गए शौचालयों का सत्यापन कर शासन को रिपोर्ट भेजेंगी।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़ी संख्या में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। जिले को 31 अक्तूबर तक ओडीएफ करने की तैयारी की जा रही है। जिला पंचायतराज विभाग तेजी से शौचालयों का निर्माण पूरा करा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने भी गांव के दौरे शुरू कर दिए हैं। वहीं ओडीएफ घोषित गांवों का सत्यापन का काम भी शुरू हो गया है। मंडलीय अधिकारियों को गांवों की लिस्ट थमा दी गई है। वहीं उपनिदेशक पंचायत नंदिनी जैन भी जिले में हर सप्ताह दो गांवों का सत्यापन करेंगी। पूर्व में कराए गए गांवों के सत्यापन के दौरान शासन को एडवांस रिपोर्टिंग, अधूरे शौचालय निर्माण और शौचालय प्रयोग नहीं होने की शिकायत मिली थी। इसे लेकर शासन ने शौचालय निर्माण के सत्यापन के लिए उपनिदेशक पंचायत को निर्देश दिए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया कि वह जिले के गांवों का हर सप्ताह दौरा कर वास्तविक हकीकत से शासन को अवगत कराएंगी। निर्देश के बाद उपनिदेशक पंचायत नंदिनी जैन का भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसके तहत वह 15 अक्तूबर से सत्यापन का काम शुरू करेंगीं।