फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सावधान! अब आप कैमरे की नजर में हैं

सावधान! अब आप कैमरे की नजर में हैं

Fri, 12 Oct 2018 09:24 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
सावधान! अब आप कैमरे की नजर में हैं
बरिया घाट पर लगा सीसीटीवी कैमरा
कासगंज।
विज्ञापन

शहर अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। नगर की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे नगर में महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने नगरपालिका परिसर में बनाए सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए एवं असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर कड़ा नियंत्रण रखने के लिए पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जल्द ही गंजडुंडवारा, सोरों, पटियाली, सिढ़पुरा और सहावर कस्बों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी गलत कार्य करेंगे तो कैमरे की नजर में कैद होगा। बिलराम गेट, गंाधी मूर्ति, जामा मस्जिद, चामुंडा गेट, मालगोदाम चौराहा पर 5 बड़े टावर लगाकर 30 मेगा पिक्सेल की वीडियो क्वालिटी के कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे 360 डिग्री पर घूमेंगे। कैमरों को वायरलैस सिस्टम से जोड़ा गया है। जिसका रिकॉर्ड तीन माह तक सुरक्षित रहेगा। बारहद्वारी पर कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से भी बाजारों की निगरानी होगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, ईओ कुल कमल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed