{"_id":"5bc0c2c8bdec22699072b54b","slug":"101539359432-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महायज्ञ को सफल बनाने में सहयोग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महायज्ञ को सफल बनाने में सहयोग जरूरी
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र के महायज्ञ को सफल बनाने में सहयोग जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सुनियोजित मतदान शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनरीक्षण अभियान को गति प्रदान करने के लिये जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी तादाद में प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता, राशनडीलर के अलावा बूथ अवेयरनेस के रूप में नोडल प्रधानाचार्य, स्कूल-कालेजों के ब्रांड एंबेसडर, बीएलओ आदि की सहभागिता रही।
जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे अपनी सक्रिय सहभागिता से लोकतंत्र के महायज्ञ को सफल बनाने में सहयोग जरूरी दें।
महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में ऐसे युवा जो आगामी एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हो तो वह दिनांक 14 अक्तूबर या 28 अक्तूबर 2018 को अपने निकटतम पोलिंग बूथ पर जाकर फार्म 6 भरकर वहां मौजूद बीएलओ के पास अवश्य जमा कर दें, इससे उनका नाम विधानसभा निर्वाचक नामावली में शामिल हो सके। सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर आगामी 14 अक्तूबर और 28 अक्तूबर 2018 रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अलीगंज शिव सिंह, एएसडीएम नंद लाल, तहसीलदार दुर्गेश यादव, वीके छत्रपति, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसपी पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राम सिंह, डायट उप प्राचार्य जितेंद्र सिंह यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक केएस वर्मा, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह आदि ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनरीक्षण अभियान के बारे में जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।