{"_id":"5bba1e27867a5514c3347dfd","slug":"101538924071-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर, लखनऊ, इलाहाबाद और वाराणसी की टीमें बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर, लखनऊ, इलाहाबाद और वाराणसी की टीमें बनीं विजेता
Updated Sun, 07 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख (मथुरा)। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा में सीबीएसई के तत्वावधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में सीतापुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी की टीमें विजयी रहीं। विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड एवं प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में 64 जिलों के बच्चों ने भाग लिया।
समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद, एडीएम वित्त रविंद्र कुमार एवं चेयरमैन सुरेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 17 वर्ष आयु वर्ग बालक में विद्या ज्ञान सीतापुर व 19 आयु वर्ग में बालक में आर्मी स्कूल इलाहाबाद विजेता रहे। दीनदयाल उपाध्याय स्कूल कानपुर, आर्मी स्कूल कैंट आगरा उपविजेता रहे। 17 वर्ष बालिका आयु वर्ग में खेल गांव पब्लिक स्कूल लखनऊ, 19 आयु वर्ग बालिका में आर्मी स्कूल वाराणसी विजेता रही। महेंद्र प्रताप सिंह पब्लिक स्कूल इलाहाबाद, जिंगल बैल एकेडमी फैजाबाद उपविजेता रही।
एडीएम रमेशचंद ने कहा कि सभी बच्चे अपने-आप को इतना काबिल बनाओ कि कामयाबी खुद चलकर आए। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। विजेताओं का नाम रोशन होता है। सीबीएसई निर्णायक सुशील त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी टीम नवंबर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबंध निदेश हरीचंद, प्रशासक शगुन सिंह, व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह, वीरपाल सिंह, खेल विभागाध्यक्ष विपिन सिंह, पवन राघव, सुग्रीव सिंह आदि उपस्थित थे।