फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कब्रिस्तान में भरा तालाब का पानी, शव दूसरे गांव में किया दफन

कब्रिस्तान में भरा तालाब का पानी, शव दूसरे गांव में किया दफन

Wed, 26 Sep 2018 08:32 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान में भरा तालाब का पानी, शव दूसरे गांव में किया दफन
डैमो
नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील के गांव जरैलिया में मंगलवार को वृद्ध अल्लानूर (90) का निधन हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों को वृद्ध के शव को दफनाने के लिए जमीन नहीं मिली। पहले जहां शव दफनाए जाते थे, वहां तालाब का पानी भरा है। इससे वहां शव को दफनाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


वृद्ध के शव को दफनाने के लिए बुधवार को कुछ लोग पड़ोस के गांव हसनपुर के मुस्लिम लोगों से मिले। उन्होंने अपने कब्रिस्तान में दफनाने से मना कर दिया। अधिकारियों को फोन कर समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित लोगों ने बुधवार को हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर नौहझील पुलिस पहुंच गई और समस्या को देखते हुए लोगों को समझा बुझाकर हसनपुर स्थित कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया। जरेलिया के मुस्लिमों ने गांव में कब्रिस्तान को जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed