{"_id":"5b9e6bf4867a557ea94a598a","slug":"101537108980-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सखी, मिल गाऔ री बधाई, आज है राधाष्टमी आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सखी, मिल गाऔ री बधाई, आज है राधाष्टमी आई
Updated Sun, 16 Sep 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। राधा का गांव बरसाना सजकर तैयार हो चुका है। बस इंतजार है तो राधारानी के प्रकट होने का, रंग-बिरंगी रोशनियां लाडली महल की शोभा बढ़ा रही है। हर ओर उल्लास और उमंग का माहौल है। आज तो बधाई बाजै, श्रीजी के महल में, सखी री मिल गाऔ री बधाई, आज है राधाष्टमी आई...राधा के आंगन में दूर-दराज से बधाई लेने आई सखियों का नृत्य सभी को लुभा रहा है।
नख से सिर तक 16 शृंगारों से सजी सखियां हैं कि घंटों तक नृत्य करते हुए भी नहीं थक रहीं। गांव बरसाना अब वृषभानु नंदनी के जन्म की खुशी में झूमने लगा है। हर तरफ चल रही कीर्तन-भजनों की धुन से समूचा कस्बा राधामय नजर आने लगा है। रविवार शाम करीब चार बजे नंदगांव के गोस्वामी बधाई का लड्डू लेने बरसाना पहुंचे।
पारंपरिक वेशभूषा पीली बगलबंदी और सफेद धोती में सजे गोस्वामी ने जैसे ही लाडली जी मंदिर में प्रवेश किया, मंदिर प्रांगण राधारानी के जयघोषों से गूंज उठा। मंदिरों में नंदगांव-बरसाना के ब्राह्मणों के मध्य समाज गायन शुरू हुआ। बीच-बीच में हो रही हंसी ठिठौली ने श्रद्धालुओं का भी मन मोहा।
विज्ञापन
मंदिर में शयन आरती होने के बाद मंदिर परिसर व सीढ़ियों पर किसी को भी नहीं रुकने दिया गया। सोमवार को प्रात: चार बजे से 5:30 बजे तक श्रीजी के प्राकट्योत्सव दर्शन होंगे। इसके बाद श्रीजी 8:30 बजे से स्वर्ण जड़ित सिंहासन पर विराजमान होकर दोपहर 2:30 बजे तक भक्तों को दर्शन देंगी। शाम को पांच बजे सफेद संगमरमर की छतरी में भक्त श्रीजी के दर्शन कर सकेंगे।