{"_id":"5b8ac90a42c79246494d46b0","slug":"101535822090-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का रामपुर(एटा) । मोबाइल की दुकान की खिड़की तोड़कर चोर 95 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित को शनिवार सुबह घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ सीओ अलीगंज पहुंच गए।
कस्बा राजा का रामपुर के मोहल्ला मालियान निवासी सोहन मिश्रा की मढ़िया चौराहा अलीगंज मार्ग पर मिश्रा मोबाइल के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार शाम वह दुकान में ताला लगाकर अपने घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान की गैलरी में लगी खिड़की को तोड़कर प्रवेश कर लिया। चोर दुकान से 95 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पर सोहन को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ ही थाना पुलिस और सीओ अलीगंज अजय भदौरिया मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने थाना राजा का रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।